आदरणीय मान्यवर जी, डॉ. सावंत साहब जी, अशोक सवाई

सम्मान पत्र किसी को युं ही नही मिलता जी। जब इंसान अपनी सच्ची लगन और कडी मेहनत से उचे से उचे मकाम पर पहुंच जाता है तब हर कामयाबी उसके कदम चुमने लगती है। यह कामयाबी का सिद्धांत है। इस सम्मान पत्र से आप सम्मानीत नही हुवे, बल्कि उस सम्मान पत्र का सम्मान बढ गया है। उसकी उंचाई और बढ गयी। और यह तब होता है, जब इंसान कडा संघर्ष करके, अपने जीवन में कठीण वक्त को मात देता है। यह तभी होता है जब इंसान अपना ध्येय/उद्देश ऑंखो के सामने रख कर बुद्ध और डॉ. बाबासाहब जी के विचारों पर मार्गक्रमणा करता है। आपकी इस कामयाबी और सम्मान प्राप्त होने पर हमारे सारे सवाई परिवार की ओर से ढेर सारी बधाई देते है। भविष्य में आप कामयाबी की बुलंदी छुए ऐसी हम मनोकामना करते है, प्रकृती के सामने। खैर!
आपका संघर्षमय जीवन और आप सामाजिक कार्यों मे सक्रिय रूप से अपना योगदान देते आ रहे और दे रहे है। यह तो हमें पता था। लेकिन और भी कई पैलू है जो हमारे सामने नही आए थे, वो इस आर्टिकल से आए है। आप कोई भी काम हमेशा समर्पित भावना से करते है। इसकी सराहना भी हुयी है। आपकी समर्पित भावना साहित्यिकों के लिए प्रेरणादायी है। और साहित्य में इसे बडा उंचा स्थान दिया जाता है। सम्मानित नजरों से देखा जाता है। खैरे!
अगर भविष्य में वक्त का मिजास कभी हम पर मेहरबाॅं होगा तो जीवन के किसी मोड पर प्रत्यक्ष रूप से हमारी मुलाखत जरूर होगी। एक बार फिर से आपको बधाई देते हुवे हम उस प्रत्यक्ष भेट के लिए पल की प्रतीक्षा में।
आपका स्नेही
अशोक सवाई.
संपूर्ण महाराष्ट्रातील घडामोडी व ताज्या बातम्या तसेच जॉब्स/शैक्षणिक/ चालू घडामोडीवरील वैचारिक लेख त्वरित जाणून घेण्यासाठी आमच्या व्हाट्सअँप चॅनलला Free जॉईन होण्यासाठी या लिंकला क्लीक करा

तसेच खालील वेबसाईटवर Click करा
दैनिक जागृत भारत